16 अक्टूबर 2013 - 20:30
सऊदी अरब का अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद

सऊदी अरब, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिये मुख्य भूमिका निभाते हुए दुनिया के विभिन्न देशों में आतंकवादी भेज रहा है

सऊदी अरब, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिये मुख्य भूमिका निभाते हुए दुनिया के विभिन्न देशों में आतंकवादी भेज रहा है। सीरिया के टीवी नें इस विषय में एक रिपोर्ट में कहा है कि सऊदी अरब, अमरीका से क़दम से क़दम मिलाकर आतंकवाद के वहाबी अड्डों में तकफ़ीरी आतंकवादियों को ट्रेनिंग देते हुए उन्हें आतंकवादी कार्यवाहियों के लिये प्रयोग कर रहा है। यह ऐसी स्थिति में है कि सऊदी अधिकारी अपने देश में मानवीय अधिकारों का पड़े स्तर पर हनन कर रहे हैं और इस देश में राजनीतिक, आर्थिक और समाजी न्याय का कोई स्थान नहीं है। यही कारण है कि इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में जनता के प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है जिन्हें आले सऊद सरकार कुचलने की कोशिश कर रही है जबकि यह प्रदर्शन कारी शांतिपूर्ण ढंग से अपने क़ानूनी और मानवीय अधिकारों की मांग कर रहे हैं।